बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

कॉफी की गर्माहट

क्या पिओगे, लडकी ने लडके से रेस्तरां में पुछा 
अब लडका इधर उधर देखने लगा, उसे कुछ सुझ नही रहा था. 
चलो नेस्कॅफे पिते है, लडकी बोली
अभी वो कुछ बोलने के मुड में नही था 
अपनी गर्दन हिलाते हुए लडके ने हामी भरी. 
अब क्या करे उसके आगे बडा सवाल था 
किसी लडके के साथ रेस्तरां में जाने का उसका पहला मौका था 
वो रेस्तरां में इधर उधर देखने लगा 
लडकी ने ये पहचाना था. उसकी आंखो में आंखे डालके वो उसे देख रही थी 
लडका काफी शर्माकर कभी उसके तरफ देखता तो कभी वेटर की तरफ 
दोनो के बीच एक अजब सी उलझन थी 
लडकी ने कहा बोलो 
लडका सिर्फ़ हस रहा था, मानो वो कह रहा हो क्या बोलुं 
उसने कहा ये रेस्तरा कौनसा है, लडकी हसने लगी 
उसने पुछा क्या हुआ, लडकी ने कहा हम इधर कॉफी पिने आए हैं होटल के बारे में जानकारी के लिये नही 
कॉफी पिते पिते वो कभी लडकी को देखता कभी कॉफी के प्याली को. 
उसे अच्छा भी लग रहा था और ये डर भी था क्या बोलुं 
धिरे धिरे कॉफी खत्म होती रही और उसकी गर्माहट भी 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें